जापान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की नहीं कोई चेतावनी

Monday, Jun 01, 2020 - 05:25 AM (IST)

टोक्योः जापान के इबाराकी प्रान्त में सोमवार को 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये और फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजकर दो मिनट पर महसूस किए गए। 

इसका केंद्र 36.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 140.4 डिग्री पूर्वी देशांतर पर और 100 किमी की गहराई पर बताया जा रहा। अभी तक कोई जान माल के नुकसान होने की खबर नहीं है। 

Pardeep

Advertising