जापान में आम चुनाव के लिए मतदान जारी, PM शिंजो एबी फिर लहरा सकते जीत का परचम

Sunday, Oct 22, 2017 - 10:14 AM (IST)

टोक्यो: आम चुनाव के लिए जापान में रविवार को मतदान जारी है। ऐसा अनुमान है कि प्रधानमंत्री शिंजो एबे के सत्तारूढ़ गठबंधन को भारी बहुमत मिलेगा जबकि विपक्ष में बिखराव की स्थिति हो सकती है। हांलाकि मतदान शुरू होते ही मौसम ने खलल डाल दी है। बारिश के बीच लोग मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते मतदान प्रतिशत कम रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

आबे के गठबंधन को 465 में से 322 यानी 70त्न सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं, कोइके की पार्टी 55 सीटों तक ही सीमित रह सकती है। न्यूज एजेंसी क्योडो ने ये सर्वे 15 से 17 अक्टूबर तक फोन से कराया है।  अगर सर्वे के दावे नतीजों में बदले तो आबे 2014 की शानदार जीत का इतिहास दोहराने में सफल रहेंगे। उस वक्त आबे के गठबंधन को 325 सीटें मिली थीं। बीते सितंबर में ही आबे ने संसद भंग कर तय वक्त से एक साल पहले चुनाव कराने का ऐलान किया था।

तब आबे के गठबंधन को सर्वे में 40 सीटों के नुकसान का अंदेशा था। 63 साल के आबे 21 दिसंबर 2012 से प्रधानमंत्री बने हुए हैं। इससे पहले वे 2006 से 2007 तक भी प्रधानमंत्री रह चुके हैं। तब 52 साल के आबे जापान के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। वेदूसरे विश्व युद्ध के बाद जन्मे पहलेप्रदानमंत्री भी हैं। वे लिबरल डैमोक्रेटिक पार्टी और ओयागाकू प्रणोदन पार्लियामेंट्री ग्रुप के अध्यक्ष हैं।

Advertising