विदेश मंत्री एस जयशंकर और गुतारेस ने UN मुख्यालय में किया महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

Wednesday, Dec 14, 2022 - 09:36 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः महात्मा गांधी अंतत: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंच ही गए हैं। भारत ने महात्मा गांधी की एक आवक्ष प्रतिमा संयुक्त राष्ट्र को तोहफे में दी है, जिसे यहां स्थापित किया जाएगा। यह मुख्यालय में महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा होगी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के नॉर्थ लॉन में आयोजित सादे समारोह में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही महात्मा गांधी का संयुक्त राष्ट्र में पदार्पण हो गया है।

गौरतलब है कि दिसंबर के महीने में भारत 15 सदस्यीय शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष है। इस अवसर पर महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी भी मौजूद थे। भारत ने प्रतिष्ठित शिल्पकार पद्मश्री से सम्मानित रामसुतार द्वारा बनायी गयी यह आवक्ष प्रतिमा संयुक्त राष्ट्र को उपहार स्वरूप दी है। रामसुतार ने ही गुजरात में स्थापित सरकार वल्लभ भाई पटेल की ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी' डिजाइन की है।

Yaspal

Advertising