चिड़ियाघर में बाड़े से बाहर आया तेंदुआ, ले ली 6 जानवरों की जान

Monday, Jul 16, 2018 - 12:30 PM (IST)

लॉस एंजिल्सः  एक अमरीकी चिड़ियाघर में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक तेंदुआ अपने बाड़े से बाहर निकल आया।  बाड़े से बाहर निकलते ही तेंदुए ने 6 जानवरों की जान ले ली।  सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार,  न्यू ओरलिन्स के ऑडूबोन चिड़ियाघर में एक कर्मचारी ने इस 3 साल के नर तेंदुए वालेरो को शनिवार सुबह बाड़े से बाहर देखा था । 

वालेरो ने चार अलपाका (दक्षिण अमरीकी ऊंट की प्रजाति), एक ईमू और एक लोमड़ी पर हमला किया जिससे  सभी जानवरों की मौत हो गई। चिड़ियाघर के उपाध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक काइल बर्क्सी ने कहा कि बाद में पशु चिकित्सकों की एक टीम ने वालेरो को बेहोश कर दिया और उसे वापस बेड़े में डाल दिया।  इस दौरान किसी इंसान को नुकसान नहीं पहुंचा।  चिड़ियाघर शनिवार को बंद था। इसे रविवार को दोबारा खोला गया। 

Tanuja

Advertising