प्रकाशन को तैयार जैकी चेन का संस्मरण ‘नेवर ग्रो अप''

Saturday, Jun 16, 2018 - 06:32 PM (IST)

वॉशिंगटन: अपने एक्शन के लिए दुनिया भर में  मशहूर  स्टार जैकी चैन का संस्मरण ‘नेवर ग्रो अप' गैलरी बुक्स से प्रकाशित होने के लिए तैयार है। चेन की किताब में उनके बचपन और चीनी ड्रामा अकादमी में बिताए गए दिनों का विवरण किया गया है।  

वहीं इसके अलावा प्रशंसकों को उनकी सफलता - विफलता से लेकर एक पति और पिता के रूप में उनके जीवन के बारे में पढ़ने का मौका मिलेगा। गैलरी बुक्स के प्रेस विज्ञप्ति में चेन ने कहा है कि आशा करता हूं कि जो भी मेरी कहानी पढ़ेगा वह जानेगा कि जैकी चेन भी आखिरकार एक आम इंसान है जिसके पास कुछ असाधारण करने की इच्छाशक्ति और साहस था। चेन का यह संस्मरण इस साल नवंबर में प्रकाशित होगा।

Tanuja

Advertising