इवांका ट्रंप महिला आर्थिक शिखर सम्मेलन में ले सकती है हिस्सा

Monday, Mar 27, 2017 - 11:35 AM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के विषय पर जर्मनी में आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने की योजना बना रही हैं।


प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इवांका को इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने व्हाइट हाऊस के अपने दौरे के दौरान आमंत्रित किया था। इवांका ट्रंप 20 देशों के समूह वाले डब्ल्यू20 शिखर सम्मेलन के महिला केंद्रित प्रयासों में शामिल होने की योजना बना रही हैं। यह सम्मेलन अप्रैल के अंत में बर्लिन में आयोजित होगा।  
 

Advertising