इवांका को व्हाइट हाउस में मिला कार्यालय

Tuesday, Mar 21, 2017 - 05:28 PM (IST)

वाशिंगटन : अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को अब व्हाइट हाउस में कार्यालय मिला गया है लेकिन वह सरकारी कर्मचारी नहीं होंगी। ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका (35) को इधर प्राय: राष्ट्रपति भवन के पश्चिमी विंग में देखा जाता है जो अमरीका की कार्यकारी शक्ति का केंद्र है। 

शुक्रवार को इवांका ने राष्ट्रपति ट्रंप और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के साथ व्हाइट हाउस में गोल मेज चर्चा में हिस्सा लिया। इवांका ट्रंप के वकील जेमी गोरेलीक ने समाचार वेबसाइट पालिटिको को बताया कि उनके पास गोपनीय जानकारी तक पहुंच होगी और उन पर भी वही नियम लागू होंगे जो व्हाइट हाउस के सलाहकारों पर लागू होते हैं।

Advertising