इराक में IS के 900 आतंकी ढेर

Friday, Oct 28, 2016 - 10:28 AM (IST)

अरबिल(इराक): अमरीका ने आज कहा कि इराक के मोसुल शहर को फिर से अपने नियंत्रण में लेने के लिए सुरक्षा बलों की आेर से चलाए गए अभियान में इस्लामिक स्टेट के 900 से अधिक जेहादी मारे गए हैं। शहर में लड़ाई के चलते निकट इलाकों में मौजूद राहत शिविर उन लोगों से भर गए हैं जो शहर से भागे हैं। मोसुल से बाहर निकले लोगों ने आई.एस के निर्मम शासन से बच निकलने पर खुशी जताई।

इराकी सुरक्षा बलों ने मोसुल पर फिर से नियंत्रण करने के लिए बीते 17 अक्तूबर को अभियान शुरू किया था। शहर के दक्षिण, पूर्व और उत्तर की आेर से हजारों इराकी सुरक्षा बल आगे बढ़ रहे हैं।आई.एस के कब्जे में यह आखिरी सबसे बड़ा इराकी शहर है। अमरीकी सेना की केंद्रीय कमान के प्रमुख जनरल जोसेफ वोटेल ने कहा कि अभियान से जेहादियों को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा,‘‘पिछले डेढ़ सप्ताह के अभियान में आई.एस के 800-900 लड़ाकों के मारेे जाने का अनुमान है।’’ 

Advertising