Israel attack On Iran: इजरायल के ईरान पर अटैक से डरा ईराक, हमले के खतरे के डर से एरबिल एयरपोर्ट किया सस्पेंड

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 12:49 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: इजरायल ने आज  यानि 28 फरवरी को एक बार फिर से ईरान पर हमला किया है। इजरायल द्वारा यह हमला ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया गया। इजरायल के रक्षा मंंत्री द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है। इसी बीच अब ऐसी खबर सामने आई है कि ईरान पर हुए हमले से ईराक डर गया है। हमले के खतरे को देखते हुए ईराक ने अपना एरबिल एयरपोर्ट सस्पेंड कर दिया है।    
 

ईरान ने आदेशानुसार हवाई क्षेत्र किया बंद
ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन के प्रवक्ता माजिद अख़वान ने मेहर समाचार एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि"देश का पूरा हवाई क्षेत्र आदेशानुसार बंद कर दिया गया है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News