ईरान का नया निशाना: पहली बार अरब देश के डीसैलीनेशन प्लांट पर हमला, खाड़ी देशों में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 01:03 PM (IST)

International Desk: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के नौवें दिन एक नया मोड़ सामने आया जब Bahrain ने कहा कि ईरानी ड्रोन हमले से उसके एक डीसैलीनेशन प्लांट को “भौतिक नुकसान” पहुंचा है। यह पहली बार है जब किसी अरब देश ने युद्ध के दौरान अपने समुद्री जल को पीने योग्य बनाने वाले संयंत्र पर हमले की पुष्टि की है। बहरीन की जल प्राधिकरण ने रविवार को बताया कि हमले से संयंत्र को कुछ नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन देश में पीने के पानी की आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई।खाड़ी क्षेत्र के कई देश समुद्री पानी को शुद्ध कर पीने योग्य बनाने के लिए ऐसे संयंत्रों पर भारी निर्भर हैं।
 

विशेषज्ञों के अनुसार Persian Gulf के तट पर सैकड़ों डीसैलीनेशन प्लांट मौजूद हैं। इन पर हमला होने से पूरे क्षेत्र की जल आपूर्ति खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि खाड़ी देशों में प्राकृतिक मीठे पानी के स्रोत बहुत कम हैं। 28 फरवरी को Israel और United States द्वारा Iran के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को निशाना बनाकर शुरू किया गया युद्ध अब पूरे क्षेत्र में फैल चुका है। विश्लेषकों का मानना है कि अगर डीसैलीनेशन प्लांट लगातार निशाने पर आते हैं, तो पानी भी युद्ध में रणनीतिक हथियार बन सकता है। ऐसी स्थिति में खाड़ी देशों में जल संकट और मानवीय संकट पैदा होने की आशंका बढ़ सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News