प्रेमी जोड़े ने भीड़ में की सगाई, हो गई जेल (देखें वीडियो)

Monday, Mar 11, 2019 - 05:34 PM (IST)

तेहरानः ईरान में एक प्रेमी जोड़े को शॉपिंग मॉल में लोगों की भीड़ के सामने सगाई करना महंगा पड़ गया। मॉल में प्रपोज करने वाले इस जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला उत्तरी शहर अरक का है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है जिसमें दिख रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका को भीड़ के सामने अंगूठी पहना रहा है। जमीन पर गुलाब की पंखुड़ियों से दिल बना हुआ है और आसपास लाल और सफेद रंग के गुब्बारे पड़े हैं।



जब महिला व्यक्ति को हां करती है उसका पार्टनर उसे गले लगा लेता है। इससे आसपास खड़े लोग भी खुश दिखाई दे रहे हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों ने इस्लामी सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। ईरान के इस्लामिक कानूनों के तहत सार्वजनिक तौर पर कोई किसी को प्रपोज नहीं कर सकता। ऐसा करना यहां प्रतिबंधित है।
 

मरकजी प्रांत के डिप्टी पुलिस कमांडर महमूद खालाजी ने ईरान फार्स न्यूज एजेंसी को बताया है कि जोड़े को जनता की मांग पर कस्टडी में रखा गया। इन्हें इसलिए भी हिरासत में रखा गया क्योंकि इनके ऐसा करने से पश्चिमी सभ्यता को बढ़ावा मिलता है। लेकिन इन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इससे सोशल मीडिया पर भी बहस हो रही है। कुछ लोग इसे सही ठहरा रहे हैं तो कुछ लोग गलत बता रहे हैं।
 

 

Tanuja

Advertising