ईरान में इजराईली जासूसी नेटवर्क  ट्रैप, 35 ‘मोसाद एजेंट’ गिरफ्तार !

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 06:04 PM (IST)

International Desk: ईरान (Iran) ने एक बड़े सुरक्षा अभियान में 35 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जिन्हें “विदेशी एजेंसियों से जुड़ा” बताया जा रहा है। ईरानी सरकारी मीडिया Islamic Republic News Agency के अनुसार, इन संदिग्धों पर जासूसी, हथियार तस्करी और अलगाववादी संगठनों से जुड़े होने के आरोप हैं। ईरान के खुफिया मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई देश के छह अलग-अलग प्रांतों में की गई।

 

इस ऑपरेशन का उद्देश्य एक साथ कई तरह के “राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों” को खत्म करना था। रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोग इजराईली खुफिया एजेंसी Mossad से जुड़े हो सकते हैं। यह दावा ऐसे समय पर सामने आया है जब हाल ही में मोसाद प्रमुख David Barnea ने खुलकर कहा था कि उनकी एजेंसी ने तेहरान के “दिल” में ऑपरेशन चलाए थे।
  
 
इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बार्निया ने कहा कि उनकी एजेंसी ने सैन्य कार्रवाई के दौरान अहम खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई थी, जिसके आधार पर मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ये ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुए हैं। बार्निया ने साफ कहा कि उनका मिशन केवल सैन्य हमलों तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबे समय तक जारी रहेगा। उन्होंने यह भी इशारा किया कि उनकी रणनीति का लक्ष्य ईरान की मौजूदा व्यवस्था को बदलना है।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News