दुनिया की सबसे रहस्यमयी महिला जिसके शरीर के अंग नहीं थे अपनी जगह, मौत के बाद चला था पता

Wednesday, Aug 24, 2022 - 11:58 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: कुछ लोग इतने रहस्यमयी होते हैं कि जिंदा रहते उनके रहस्यों के बारे में किसी को भी पता नहीं चल पाता मरने के बाद ही उनकी पूरी सच्चाई पता चलती है। ऐसी ही एक रहस्यमयी महिला के बारे में पता चला है जिसके शरीर के अंदरूनी अंग अपनी जगह पर नहीं थे। यह बात उसकी मौत के बाद पता चली। यही नहीं यह महिला इतनी रहस्यमयी परिस्थितियों में भी 99 साल तक जिंदा रही।

 अमरीका में रहने वाली रोज मैरी बैंटले एक तैराक थीं और उनके 5 बच्चे थे। रोज मैरी अपने पति के साथ एक स्टोर चलाती थीं, जहां पशुओं का चारा मिलता था, 99 साल में उनकी मौत के बाद जब उनके शव को पोर्टलैंड के हैल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी को डोनेट किया गया तो उसके बाद उनके मृत शरीर की मैडीकल के कुछ स्टूडैंट्स ने अपनी पढ़ाई के दौरान जांच की।

स्टूडैंट्स को रोज मैरी के सभी अंदरूनी अंग अपनी जगह पर नहीं मिले, जिसे देखकर छात्र दंग रह गए। छात्रों को यह समझ  नहीं आया कि आखिर कोई इंसान शरीर की इतनी सारी विकृतियों के बावजूद 99 साल तक जिंदा कैसे रह सकता है। यही नहीं इन अंगों में कुछ का आकार सामान्य नहीं था तो कुछ अपनी जगह पर नहीं थे, यानी जहां किडनी होनी चाहिए वहां किडनी नहीं थी और जहां हार्ट होना चाहिए वहां हार्ट नहीं था और ये सभी अंग दूसरी जगह लगे हुए थे। वैज्ञानिकों के अनुसार बैंटले के शरीर में इतनी पेचीदगी पाई गई कि ऐसा 5 करोड़ में से किसी एक इंसान के अंदर ही होने की संभावना होती है।

Anil dev

Advertising