वाह...! UAE में नए साल का तोहफा, सरकारी दफ्तरों में अब हफ्ते में ढाई दिन की छुट्टी, ऐसा करने वाला पहला देश

Wednesday, Dec 08, 2021 - 10:58 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: सरकार ने ढाई दिनों के ढाई दिनों का वीकली ऑफ का ऐलान किया है। एजेंसी के मुताबिक ये साप्ताहिक छुट्टियां शुक्रवार की दोपहर से शुरू होंगी और शनिवार, रविवार को पूरे दिन रहेंगी। सरकार के सभी विभागों में ये छुट्टियां लागू होंगी। मंगलवार को यूएई ने घोषणा करते हुए कहा कि अब कर्मचारियों को हफ्ते में सिर्फ साढ़े चार दिन ही काम करना होगा। ढाई दिन के ऑफ की व्यवस्था 1 जनवरी 2022 से लागू होगी जिसके बाद कर्मचारियों का वीकएंड शुक्रवार दोपहर से शुरू होकर शनिवार और रविवार तक चलेगा। अभी तक यूएई में वीकएंड शुक्रवार और शनिवार को होता था जो अब शनिवार और रविवार को होगा। यूएई के मंत्रालय स्तर के कर्मचारी नए साल से साढ़े चार साल के हफ्ते को अपनाएंगे।

निजी कंपनियां खुद करेंगी फैसला, ये रहेगा शेड्यूल
सरकार के ये सभी विभाग बाकी के दिन सुबह 7.30 से शाम 3.30 तक रोजाना पहले की तरह काम करेंगे। शुक्रवार को दफ्तर का यह समय सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक का रहेगा। उस दौरान वर्क फ्रॉम होम के विकल्पों की संभावना के साथ कामकाजी घंटों को लचीला भी बनाया जाएगा। शुक्रवार दोपहर की नमाज का समय पूरे यूएई में दोपहर 1.15 के बाद रहेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फैसला उत्पादकता को बढ़ाने और वर्क लाइफ बैलेंस को ध्यान में रख कर लिया गया है। यह नियम प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों पर लागू होगा या नहीं, इसे लेकर फिलहाल कोई सूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि प्राइवेट कंपनियां सरकारी विभागों की तर्ज पर अपने कार्य सप्ताह में बदलाव करने के लिए स्वतंत्र हैं। शुक्रवार को मुस्लिम कर्मचारी जुमे की नमाज अदा करते हैं। इसलिए ज्यादातर मुस्लिम देशों में इस दिन छुट्टी होती है। UAE दुनिया का पहला देश है, जहां वीकली वर्किंग ऑवर्स यानी सप्ताह में काम के दिन कम किए गए हैं। 

Anil dev

Advertising