OMG: 6 हजार फीट की पहाड़ी पर झूला झूल रही थीं महिलाएं, तभी जंजीर टूटने से गिर गई नीचे (VIDEO)

Thursday, Jul 15, 2021 - 03:13 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें 6 हजार फीट की पहाड़ी पर झूला झूल रही महिलाएं, तभी अचानक झूले की एक जंजीर टूट गई और झूला बुरी तरह लड़खड़ा गया। दोनों महिलाएं चट्टान के किनारे की ओर गिर गईं। यह घटना रूस के दागिस्तान की है। 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुलाक कैन्यन की ऊंची पहाड़ी पर बने झूले के आसपास काफी लोग इकठ्ठा दिख रहे हैं। इस दौरान दो महिलाएं 6300 फीट की ऊंचाई पर बड़े आराम से झूला झूल रही थीं। एक शख्स उन्हें पीछे से धक्का देकर झुला भी रहा है। इस दौरान जंजीर टूटने से महिलाएं चट्टान के किनारे की ओर गिर गईं। हालांकि बताया गया है कि दोनों महिलाओं को बचा लिया गया है। उन दोनों को बहुत हल्की चोटें आई हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। 

 

Anil dev

Advertising