इस गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे शिंजो आबे,  दो बार देना पड़ा था PM पद से इस्तीफा

Friday, Jul 08, 2022 - 03:10 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान गोली चलाई गई जिसससे उनकी मौत हो गई। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एनएचके ने बताया कि आबे जब जमीन पर गिरे तो उनका खून बह रहा था और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने नारा इलाके में गोलियां चलने की आवाज सुनी। आबे संसद के ऊपरी सदन के लिए रविवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण देने के लिए खड़े हुए थे, तभी कथित तौर पर उन पर यह हमला किया गया। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में ऐसा हमला हैरान करने वाला है। गोली लगने के बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आया है, फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बतां दे कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एक ऐसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं जिसकी वजह से उन्होंने अपने पद से दो बार इस्तीफा दे दिया था। 

आपको बतां दे कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पहले से घातक बीमारी अल्सरेटिव कोलाइटिस से जूझ रहे थे। उन्होंने इस बीमारी के कारण लगातार खराब सेहत को देखते हुए 28 अगस्त 2020 को जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं, यह बीमारी आबे को बीते कई साल से परेशान कर रही है। इसी बीमारी की वजह से वर्ष 2007 में भी प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था। मगर हालात सुधरने के बाद दोबारा प्रधानमंत्री बने। डाक्टर बताते हैं कि अल्सरेटिव कोलाइटिस को सूजन आंत रोग के तौर पर क्लासीफाई किया गया है। पाचन तंत्र में मौजूद बैक्टेरिया के खिलाफ बॉडी का इम्युन सिस्टम ज्यादा एक्टिव हो जाता है। इससे बड़ी आंत की अंदरूनी परत में सूजन आ जाती है और इससे अल्सर बनता है। अल्सरेटिव कोलाइटिस को ही खूनी दस्त भी कहते हैं। 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान गोली चलायी गयी। गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा (हार्ट फेलियर) पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जापान के लोक प्रसारक ‘एनएचके' ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘एनएचके' ने घटना का एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें 67 वर्षीय आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते हैं। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था तथा उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया। आबे को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‘एनएचके' ने बताया कि पुलिस ने हत्या की कोशिश के संदेह पर घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति को पकड़ लिया। 

आबे संसद के ऊपरी सदन के लिए रविवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण देने नारा गए हुए थे और वह भाषण दे रहे थे जब लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में यह हमला हैरान करने वाला है। जापान में बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं। ‘हार्ट फेलियर' शब्द का मतलब है कि दिल शरीर के बाकी अंगों तक पर्याप्त रूप से खून और आवश्यक ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं कर पाता है। जापान में अधिकारी कई बार इस शब्द का इस्तेमाल ऐसी स्थिति के बारे में बताने के लिए करते हैं, जिसमें पीड़ित जीवित नहीं रहता लेकिन तब तक मौत की औपचारिक घोषणा नहीं की जाती है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आबे कितनी गंभीर रूप से घायल हुए हुए हैं। 

Anil dev

Advertising