Believe It or Not : इस देश में निकली हुई तोंद मानी जाती है सुंदरता का पैमाना,हीरो जैसा मिलता है सम्मान

Tuesday, Jul 05, 2022 - 11:32 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: सारी दुनिया स्लिम ट्रिम होने को बेताब है। यू-ट्यूब और इंटरनैट पर वजन घटाने के हजारों नुस्खे भरे हैं। कोई जिम जाकर पसीना बहा रहा है तो कोई दौड़ रहा है। डाइट कंट्रोल और योगा के जरिए भी वजन नियंत्रण में रखने की कोशिश हो रही है। और इस बीच अगर हम कहें कि एक ऐसी भी जगह है जहां बढ़ी हुई तोंद सुंदरता की निशानी मानी जाती है, तो आपका रिएक्शन क्या होगा।

ये है इथियोपिया की बोडी और मीन जनजाति..जो दुनिया के मापदंड से इन्कार करती है। यहां बढ़ी तोंद वाले पुरुष को सबसे सुंदर माना जाता है। बताया जाता है कि यहां पुरुषों की एक सौंदर्य प्रतियोगिता होती है और इसमें आदमियों के पेट का आकार मापा जाता है। इसमें जिस शख्स के पेट का आकार सबसे बड़ा होता है उसे विजयी घोषित किया जाता है। इतनी इज्जत पाने के लिए इस जनजाति के पुरुष खासी कवायद भी करते हैं। 

अपने पेट को बड़ा करने के लिए वो 6 महीने के एकांतवास में जाते हैं और गाय के दूध और रक्त से बने एक खास पेय पदार्थ को पीते हैं। माना जाता है कि इससे मोटापा बढ़ता है। बड़ी तोंद वाले इस व्यक्ति को एक बार जीतने के बाद तमाम उम्र इज्जत मिलती है और उसे हीरो की तरह देखा जाता है। हालांकि अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि इस मामले में महिलाओं के लिए क्या पैमाना है लेकिन भारी तोंद वाले पुरुष तो यहां जमकर सराहे जाते हैं।
 

Anil dev

Advertising