''ड्रैगन'' को करारा जवाब देने की तैयारी में जापान, पूर्वी चीन सागर में भेज सकता है अपनी सेना

Monday, Mar 08, 2021 - 11:59 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी गतिविधियों से निपटने के लिए जापान ने अब नया प्लान बनाया है जिससे ड्रैगन को करारा जवाब मिलेगा। दरअसल विवादित पूर्वी चीन सागर में तनाव बढऩे के कारण डियाओयू द्वीप समूह में जापान अपने सशस्त्र बलों को भेजने की तैयारी कर रहा है। बीजिंग ने हाल ही में एक कानून बनाया है, जो किसी विदेशी जहाज के उसके पानी में घुसने पर उसके खिलाफ हथियारों का उपयोग करने की अनुमति देता है। चीन के इस गतिविधि के बाद जापान हरकत में आया है।

जापान के तटरक्षक के अनुसार, चीनी तटरक्षक जहाजों की आवाजाही पिछले साल एक महीने में दो बार से फरवरी में सप्ताह में दो बार बढ़ी है। वहीं, एक जापानी अधिकारी ने कहा कि टोक्यो चीनी गतिविधियों से चिंतित था और उसकी प्रतिक्रिया पर विचार कर रहा था। अगर चीनी कोस्टगार्ड हमारे क्षेत्रीय जल सीमा में प्रवेश करता है। हमारे घरेलू कानून के तहत, सेल्फ डिफेंस फोर्सेस हमारे कोस्टगार्ड की ओर से गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल सकती हैं। अधिकारी ने कहा कि टोक्यो राजनयिक मोर्चे पर चीन पर दबाव बढ़ाने की कोशिश करेगा, जैसे कि ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों से समर्थन मांगना।

Anil dev

Advertising