अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Tuesday, Nov 08, 2016 - 02:51 PM (IST)

वॉशिंगटन:अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। अब तक 4 करोड़ 62 लाख लोग वोट डाल चुके हैं। एक्सपर्ट्स इसे रिकॉर्ड वोटिंग बता रहे हैं।हालांकि 24 घंटे बाद नतीजे भी सामने आ जाएंगे। पर इसकी औपचारिक घोषणा अगले साल 6 जनवरी को की जाएगी। बता दें कि अमरीका में राष्ट्रपति पद के लिए पहला चुनाव वर्ष 1789 में हुआ था।इसी चुनाव से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें इस तरह हैं।

- डैमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की बात करें अगर वह चुनाव जीत जाती हैं  तो अमरीका के इतिहास में 227 साल में वो अमरीका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी और रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप जीते तो 60 साल बाद कोई गैर राजनीतिक व्यक्ति राष्ट्रपति बनेगा।

-अमरीका में करीब 25 लाख भारतीय मूल के लोग हैं। यह वहां की आबादी में एक प्रतिशत से कम है।फ्लोरिडा, ओहोयो और कोलोरोडो में भारतीय मूल का असर है।एक सर्वे में 65 फीसदी भारतीयों ने हिलेरी को पसंद किया है।अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास में पहली बार न्यूयॉर्क के क्वींस में रहने वाले बांग्लादेशी अपनी मातृभाषा में वोट कर सकेंगे।

- अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले साइबेरिया के एक चिड़ियाघर में जानवरों ने इस चुनाव को लेकर एेसी भविष्यवाणी की।चिड़ियाघर में 4 साल की बागिन यूनोना ने हिलेरी को तो फेलिक्स नाम के पोलर बीयर ने ट्रंप को जिताया।इससे पहले भी चीन में किंग ऑफ प्रॉफिट यानी देवदूतों के राजा के नाम से मशहूर जेदा नाम के एक बंदर ने भविष्यवाणी की थी कि ट्रंप अमरीका के अगले राष्ट्रपति होंगे।

- इस बार के चुनाव में भारतीय मूल की भी 3 महिला उम्मीदवार हैं।भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल अमरीकी कांग्रेस सीनेट में पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बन सकती हैं। प्रमिला प्रतिनिधि सभा के लिए वाशिंगटन से चुनाव लड़ रही हैं। वाशिंगटन सीट पर वह ब्रैडी पिंटो वॉकिंशा से मुकाबले में हैं जिन्हें वह प्राइमरी में हरा चुकी हैं। कमला हैरिस कैलिफोर्निया से सीनेट का चुनाव लड़ रही हैं। ये दोनों डैमोक्रेटिक हैं।रिपब्लिकन लतिका मेरी थॉमस फ्लोरिडा से लड़ रही हैं।


 

Advertising