प्रिंस हैरी की होने वाली दुल्हन है उनकी कजिन, ये अहम राज भी जानिए

Saturday, Dec 02, 2017 - 12:17 PM (IST)

लंदन: लंदन के शाही राजघराने में प्रिंस हैरी की शादी की घोषणा के बाद नित नई दिलचस्प जानकारियां सामने आ रही है। जल्द ही  प्रिंस हैरी व शाही हॉलीवुड एक्ट्रैस मेगन मर्केल की शादी होने वाली है। पिछले दिनों इन दोनों की सगाई की रस्म पूरी की गई। लंदन के शाही राजघराने की तरफ से इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई है कि  अगले साल इन दोनों की शादी होगी । इन दोनों के बीच पहले से ही नजदीकियां बढ़ चली थीं और दोनों एक-दूसरे को लगातार डेट कर रहे थे।

आइए जानते हैंमर्केल की जिंदगी से जुड़े कुछ अहम राज
राजमेगन मर्केल का असली नाम कुछ और है। वो टेलीविजन की स्टार रही हैं। मेगन मर्केल पहले से शादी-शुदा हैं। साल 2011 से लेकर 2013 तक मेगन हॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर ट्रेवोर एंगल्सन की पत्नी रह चुकी हैं। फिलहाल एंगल्सन एक कॉमेडी शो प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसमें उस शख्स की कहानी है जिसकी बीवी प्रिंस के साथ चली जाती है। हालांकि, यह एक संयोग है कि उनकी असल जिंदगी में भी यही हो रहा है मगर तलाक के बाद।

ब्रिटेन के राजशाही परिवार में प्रिंस हैरी पहले ऐसे शख्स नहीं हैं जो तलाकशुदा महिला से शादी करने जा रहे हैं। उनसे पहले प्रिंस चार्ल्स ने भी पर्कर बॉव्ल्स से शादी की थी जो तलाकशुदा थीं। पिछले आठ दशक में मेगन मर्केल पहली अमरीकी हैं जिनकी शादी लंदन के शाही परिवार में होने जा रही है। इससे पहले 1937 में वालिस सिम्प्सन ने ड्यूक ऑफ विंडसर से शादी की थी।

मेगन मर्केल एक्ट्रेस बनने से पहले वेडिंग इवेंट में बतौर प्रोफेशनल कैलिग्राफर काम करती थीं। मर्केल साल 2006 के डील और नो डील नाम के एक गेम शो में एक सीजन में भाग ले चुकी हैं। उन्होंने इस शो बिजनेस में मॉडल की भूमिका निभाई थी।मर्केल प्रिंस हैरी की दूर की कजिन भी हैं। साल 1480 में इनका परिवार एक था। मेगन मर्केल ने नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी से साल 2003 में कम्यूनिकेशंस में डिग्री हासिल की है।

मर्केल का पूरा नाम राशेल मेगन मर्केल है लेकिन उन्होंने अपने बीच के नाम को स्टेज नेम के तौर पर शुमार किया। मर्केल ने 11 साल की उम्र में अमरीका की फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन को एक सोप एडवर्टिजमेंट में महिला की उत्तेजक तस्वीर दिखाने पर शिकायती पत्र भी लिखा था।

Advertising