चीनः इंश्योरेंस कंपनी ने किया फर्जीवाड़ा, सरकार ने की सख्त कार्रवाई

Friday, Feb 23, 2018 - 12:54 PM (IST)

चीनः दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले मुल्क चीन में भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। जैसे ही कोई एेसा मामला सामने आता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में चीन में भ्रष्टाचार काफी हद तक कम भी हुआ है। जहां भारत नीरव मोदी के किए घोटाले की खबरों को से सना है वहीं चीन में भी एक इंश्योरेंस कंपनी में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।

चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीन में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद अनबांग इंश्योरेंस ग्रुप के पूर्व CEO व्यू शिआयोहुई को आरोपी बनाया गया है। साथ ही चाइना इंश्योरेंस रेगुलेटरी कमीशन ग्रुप के कारोबार को भी एक साल के लिए पूरी तरह अपने हाथ में लेने जा रही है। इससे आरोपियों के पैसा विदेश भेजने और भागने के रास्ते भी बंद हो जाएंगे और आरोपी के लिए सजा से बचना भी संभव नहीं है।

शी जिनपिंग की सख्ती के बाद घटा भ्रष्टाचार
साल 2012 में चीन की सत्ता संभालने के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान शुरू किया था। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई। पिछले छह सालों में उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल रहे कई अधिकारियों और नेताओं को जेल भेजा। इसमें से ज्यादातर अधिकारी आज भी चीन की जेल में हवा खा रहे हैं। इससे पहले चीन में भ्रष्टाचार काफी ज्यादा था, लेकिन शी जिनपिंग की सख्ती के बाद से इसमें काफी कमी आई है। भ्रष्टाचार इंडेक्स में भी चीन की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
 

Advertising