चंद्रयान-1 से मिली जानकारी, चंद्रमा पर है बर्फ की मौजूदगी

Tuesday, Aug 21, 2018 - 04:46 PM (IST)

वॉशिंगटन: नासा ने आज कहा कि वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्रों के अंधेरे और ठंडे हिस्सों में जमा हुआ पानी मिलने का दावा किया है। यह दावा चंद्रयान-1 से प्राप्त जानकारी के आधार पर किया गया है।  भारत द्वारा करीब 10 साल पहले चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया गया था। अब इसी से वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता मिली है। नासा ने बताया कि चंद्रयान-1 से जानकारी मिली है कि चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्रों के अंधेरे और ठंडे हिस्सों में बर्फ है।

सतह पर कुछ मिलीमीटर तक बर्फ मिलने से यह संभावना बनती है कि उस बर्फ का इस्तेमाल भविष्य की चंद्र यात्राओं में संसाधन के रूप में किया जा सकता है। जर्नल पीएनएएस में प्रकाशित शोध के मुताबिक यह बर्फ कुछ-कुछ दूरी पर है और संभवत: बहुत पुरानी है। इससे दुनिया के सामने भारत की साख और भी मजबूत हुई है। इससे पहले चंद्रयान ने ही चांद पर पानी होने की भी पुष्टि की थी। भारत के इस यान से मिली जानकारी के मुताबिक चांद की सतह पर कुछ मिलीमीटर और भी पानी मौजूद हो सकता है। यान से मिली यह जानकारी वैज्ञानिकों के लिए काफी आवश्यक है। इससे चांद पर भेजे जाने वाले मिशन में सहायता मिलेगी।

जानकारी मिली है कि चांद के दक्षिण पोल पर जो गड्ढे मौजूद हैं उनमें बर्फ है। इसके अलावा उत्तर पोल पर भी चौड़ी बर्फ की जानकारी मिली है। अब वैज्ञानिक चंद्रयान से मिली जानकारी की पुष्टि नासा के मून मिनरलॉजी मैपर इंस्ट्रूमेंट से कर रहे हैं। 

Isha

Advertising