विदेश आकर चुराई साइकिल, हुआ ये हाल

Wednesday, Dec 21, 2016 - 12:01 PM (IST)

मेलबोर्नः इंडोनेशिया में ऑस्ट्रेलिया से घूमने आए 2 लोगों को चोरी के आरोप में पकड़ा गया। चोरी के आरोपी लड़की और लड़के का जो हाल किया उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पकड़े जाने के बाद उन दोनों को इंडोनेशिया की सड़कों पर घुमाया गया। दोनों के गले में एक-एक बोर्ड में भी टांगा गया था। उस बोर्ड पर लिखा था, ‘मैंने चोरी की है, मैं चोर हूं, जो मैंने किया वह मत करना।’ पकड़े गए  दोनों लोगों  की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

दोनों पर आरोप है कि उन्होंने 10 दिन पहले इंडोनेशिया के एक आईलैंड स्थत एक होटल से साइकिल चुराई थी। खबरों के मुताबिक, दोनों साइकिल चुराते वक्त सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो गए थे। होटल के मैनेजर ने सीसीटीवी की मदद से दोनों को पकड़ भी लिया और खुद ही पूछताछ की। उसके बाद दोनों टूरिस्ट्स की रजामंदी से उस बोर्ड के साथ उन्हें वहां सड़कों पर घुमाया गया। इस साल ऐसा कोई मामला सामने आने वाली यह पहली घटना है। लेकिन इंडोनेशिया में ऐसा पहले से होता आया है। पिछले सालों में   चोरी के आरोपी लोगों को ऐसे ही घुमाया जाता

Advertising