एक दिन में 40 सिगरेट पीता था ये बच्चा, अब बदली जिंदगी!

punjabkesari.in Wednesday, May 03, 2017 - 02:12 PM (IST)

जकार्ताः इंडोनेशिया के सुमात्रा का रहने वाला Ardi Rizal नाम का बच्चा कभी सिगरेट पीने की अपनी लत की वजह से सुर्खियाें में था। वह मात्र 2 साल की उम्र में एक दिन में करीब 40 सिगरेट पी जाता था। इस खबर ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। Ardi की मां के हिसाब से जब वो 18 महीने का था, तब उसके पिता ने उसे अपनी सिगरेट पीने को दी थी। तब से उसे सिगरेट की ऐसी लत लगी कि वो दिन की 40​ सिगरेट पीने लगा। इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए सरकार, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और Ardi की ​मां ने उसकी ये आदत छुड़वा दी।

PunjabKesari

सिगरेट छूटी तो जंक फ़ूड की लगी आदत!
Ardi के लिए सिगरेट छोड़ना इतना आसान नहीं था। सिगरेट की लत छुड़वाने के लिए उसका ध्यान खाने की ओर आकर्षित किया गया। इससे उसकी सिगरेट तो काफ़ी कम हो गई लेकिन उसे खाने की लत पड़ गई। 5 साल की उम्र में उसका वज़न अपने साथी बच्चों से 6 किलो ज़्यादा था।

PunjabKesari

इसके बाद इंडोनेशिया के महिला सशक्तीकरण और बाल संरक्षण मंत्रालय ने हस्ताक्षेप कर Ardi के परिवार और Nutritionist की मदद से इस बच्चे की खाने की लत भी छुड़वा दी। अब वह वज़न घटाने के लिए सिर्फ  मछली युक्त व्यंजन, फल और सब्ज़ी ही खा रहा है और पहले से ज़्यादा स्वस्थ है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News