मां को दफनाने की तैयारी करते ताबूत बना बेटे का काल, वीडियो कर देगा हैरान

Tuesday, Jun 19, 2018 - 01:12 PM (IST)

जकार्ताः इंडोनेशिया में एक शख्स अपनी मां की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था और इसी बीच  ताबूत उस शख्स के ऊपर गिर पड़ा जिससे उसकी भी मौत हो गई। लोग इस हादसे से बहुत हैरान हैं और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना उत्तरी टोरजा जिले में पैरासिंडिंग घाटी में हुई। मरने वाले शख्स का नाम सामेन कोंडोरुरा है। 

पुलिस चीफ कमिश्नर जूलियांटो सिरेट ने बताया कि 40 वर्षीय सामेन अपनी मां बेर्टा का अंतिम संस्कार करने की तैयार में लगा हुआ था। इसके लिए ताबूत एक ऊंचे टावर पर ले जाया जा रहा था। लेकिन उसी समय वो सीढ़ी खिसक गई जिस पर चलकर लोग टावर तक पहुंच रहे थे। सीढ़ी खिसकने के कारण ताबूत समेत सभी लोग नीचे गिर पड़

गिरने के बाद जैसे ही लोग ताबूत हटाने पहुंचे तो पता चला कि ताबूत के नीचे कोई और नहीं बल्कि मृतक महिला का बेटा सामेन था। इसके बाद सामेन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामेन की मौत के बाद उसे भी उसकी मां के साथ में दफना दिया गया। बता दें कि यहां पर किसी के मरने पर उसके अंतिम संस्कार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और यह कार्यक्रम चार दिनों तक चलता है।

Tanuja

Advertising