भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया इंडोनेशिया, सैटेलाइट तस्वीरें जारी

Wednesday, Oct 03, 2018 - 11:56 AM (IST)

जकार्ताः  इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से मची भयंकर तबाही व नुकसान का अंदाजा सैटेलाइट तस्वीरों से लगाया जा सकता है।

डिजिटल ग्लोब द्वारा उपलब्ध कराई गई सैटेलाइट तस्वीरों में इंडोनेशिया के बालारोआ इलाके में हुई तबाही में एक पूरा का पूरा गांव ही उजड़ गया है।

 उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को 7.5 रिक्टर स्केल के भूकंप से इंडोनेशिया दहल उठा था। इसके बाद आई सुनामी से 6 मीटर ऊंची लहर उठी थी, जिसने हर तरफ तबाही मचा दी। सैटेलाइट की तस्वीरों में बालारोओ और पेटोबो इलाके में हुए नुकसान को देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,234 हो पहुंच गई है। अभी भी सैकड़ों लोगों के लापता होने की खबर है। राहत एजेंसियों के अनुसार, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। लापता लोगों को खोजने और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

हालांकि, आपदा के स्तर को देखते हुए इंडोनेशिया में जरूरी चीजों की किल्लत हो गई है। दवाइयों की कमी और खाने-पीने की चीजों की दिक्कत के कारण इस देश का बुरा हाल है। इंडोनेशिया ने दूसरे देशों से इस आपदा के समय में मदद मांगी है। 

Tanuja

Advertising