उड़ान भरते ही इंडोनेशिया का बोइंग 737 श्रीविजय विमान हुआ लापता

Saturday, Jan 09, 2021 - 05:03 PM (IST)

ढाकाः जकार्ता से उड़ान भरने के तुरंत बाद इंडोनेशिया का श्रीविजय विमान लापता हो गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि श्रीविजय एयर विमान ने शनिवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से पश्चिम कालीमंतन प्रांत के पोंटिआनक जाने वाले मार्ग से उड़ान भरने के केवल एक मिनट के बाद संपर्क खो दिया। इस विमान पर 50 लोग सवार बताए जाते हैं। 

 

Sriwijaya Air flight #SJ182 lost more than 10.000 feet of altitude in less than one minute, about 4 minutes after departure from Jakarta.https://t.co/fNZqlIR2dz pic.twitter.com/MAVfbj73YN

— Flightradar24 (@flightradar24) January 9, 2021

 जानकारी के अनुसार श्रीविजय एयर की उड़ान एसजे 182 ने एक मिनट से भी कम समय में 10, 000 फुच से अधिक ऊंचाई  पर संपर्क खो दिया।  FlightRadar24 डेटा से पता चलता है कि विमान बोइंग 737-500 श्रृंखला का था।  श्रीविजय एयर ने एक बयान में कहा कि इस संबंध में  विस्तृत जानकारी जुटाई  जा रही है। 

Tanuja

Advertising