23 फीट लंबे अजगर से भिड़ गया शख्स, जानिए फिर क्या हुआ

Thursday, Oct 05, 2017 - 12:11 PM (IST)

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया के रिआऊ प्रांत में हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला जहां 37 वर्षीय रॉबर्ट नेबनान ने खतरनाक भिड़ंत में 23 फीट लंबे अजगर को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मुताबिक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी से घर लौट रहे रॉबर्ट को रास्ते में भारी भरकम अजगर दिखा, जो बीच रास्ते पर लेटा हुआ था।

जैसे ही वो अजगर को पार करने लगा, अजगर ने रॉबर्ट पर हमला कर दिया और अपने दांत उसके हाथों पर गड़ा दिए। रॉबर्ट ने खुद को उसके चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन अजगर की पकड़ काफी मजबूत थी वो अपने आप को उसकी चंगुल से बचा नहीं पा रहा था। ऐसे में रॉबर्ट ने अपने साथियों की मदद से अजगर को मार गिराया। वहीं अजगर के काटने की वजह से रॉबर्ट के बाएं हाथ में काफी गहरी चोटें आई हैं। उन्हें एक स्थानीय अस्पातल में भर्ती कराया गया है, जहां जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। 


 

Advertising