इंडोनेशिया की जेल में हिंसा के बाद 34 कैदी फरार

Saturday, May 11, 2019 - 11:35 PM (IST)

जकार्ता : इंडोनेशिया के द्वीप सुमात्रा के सियाक इंद्रापुरा जेल में शनिवार को भड़के दंगा, आगजनी और अधिकारियों के साथ संघर्ष के बाद कम से कम 34 कैदी फरार हो गए। अंतरा समाचार ने सियाक पुलिस प्रमुख एवं वरिष्ठ आयुक्त अहमद दाविद के हवाले से कहा कि 495 कैदी अभी भी जेल में हैं जबकि 119 कैदियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस फरार हुए कैदियों की तलाश कर रही है। 

जेल में हंगामा शनिवार तड़के शुरू हुई जब कैदियों ने अपने साथी के मादक पदार्थ सेवन करने के आरोप में पुलिस के बर्ताव का विरोध किया। कैदियों ने सुविधा केद्रों में आगजनी की और अधिकारियों पर पथराव किया। रियाउ क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख विडोडो ईको प्रीहस्तोपो के अनुसार हिंसा में किसी की मौत की रिपोर्ट नहीं है। एक अधिकारी को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

shukdev

Advertising