इंडोनेशियाः जोको विडोडो ने राष्ट्रपति के रूप में जीता दूसरा कार्यकाल: चुनाव आयोग

Tuesday, May 21, 2019 - 05:50 AM (IST)

जकार्ताः इंडोनेशिया के जोको विडोडो ने राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल जीत हासिल की है। चुनाव आयोग ने कहा कि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व जनरल प्राबोवो सुबिआंतो को 55.5 प्रतिशत से 44.5 प्रतिशत के अंतर से हराया। विडोडो ने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र में कुल 154 मिलियन वोटों में से 85 मिलियन के साथ जीत हासिल की।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति विडोडो ने राजधानी जकार्ता में मतदान किया वहीं उनके प्रतिद्वंदी प्राबोवो सुबिआंतो ने बोगोर प्रांत में मतदान किया था। विडोडो इन चुनावों में प्रबल दावेदार माने जा रहे थे और उन्हें उम्मीद जताई थी कि वह अगले 5 साल के लिए फिर चुनाव जीत जाएंगे। इस बार के चुनाव प्रचार में इंडोनेशिया में धार्मिक मुद्दे काफी हावी रहे। 

Pardeep

Advertising