विक्टोरिया में भारतीयों का दबदबा

Wednesday, Apr 12, 2017 - 04:20 PM (IST)

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य विक्टोरिया में भारतीय बीते दस वर्षों में 2.3 की विकास दर के साथ सबसे तेजी से बढ़ते अप्रवासी समूह के तौर पर उभर कर सामने आए हैं।


हाल की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक किसी अन्य राज्य या इलाके के मुकाबले विक्टोरिया में भारत में जन्मे निवासियों की संख्या कहीं ज्यादा है जहां उनके बाद अधिक संख्या में हैं इटली,वियतनाम, यूनान और श्रीलंका में जन्मे लोग।


ऑस्ट्रेलियाई ब्यूरो ऑफ स्टेटिसटिक्स द्वारा विक्टोरिया में जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारतीय, राज्य में सर्वाधिक तेजी से बढ़ते अप्रवासी समूह के रूप में उभरे हैं। देश में सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व विक्टोरिया में है और यह दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य भी है।

Advertising