अमेरिका तक पहुंची कश्मीर हिंसा की आंच, लोगों ने इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ किया प्रदर्शन (Video)

Monday, Oct 18, 2021 - 10:47 AM (IST)

वाशिंगटन: अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने अपने यहूदी मित्रों के साथ, भारत के कश्मीर में बढ़ते इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का आयोजन कश्मीर हिंदू फाउंडेशन (KHF) ने किया। इसमें प्रदर्शनकारियों ने ‘‘कश्मीर में अल्पसंख्यकों के खिलाफ इस्लामी जिहाद रोकें'', ‘‘इस्लामी आतंकवाद का मुकाबला करें'' जैसे नारे लगाए।

केएचएफ के संस्थापक सदस्य दीपक गंजू ने वैश्विक समुदाय से अनुरोध किया कि अब ये समझे कि दुनिया में मानवाधिकारों का सबसे भयावह तरीके से उल्लंघन कश्मीर में हो रहा है।  कई प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 1990 में उनके परिवारों को कश्मीर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा और वे अब भी अपने घर लौटने में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से घाटी में बचे अल्पसंख्यक समुदाय के अन्य सदस्यों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि चुन-चुनकर की जाने वाली हत्या की घटनाएं अब और न हों।

कांग्रेस के पूर्व सदस्य जो कॉफमैन ने इस मौके पर कहा कि ‘इस्लामिक सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका' और आईसीएनए जैसे ‘‘आतंकवादियों के प्रति हमदर्दी रखने वाले संगठनों'' का पर्दाफाश करना आवश्यक है। आईसीएनए (इस्लामिक सर्कल ऑफ नॉर्थ अमेरिका), दक्षिण एशिया के सबसे बड़े इस्लामीक संगठन जमात-ए-इस्लामी की अमेरिकी इकाई है।

Tanuja

Advertising