स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाछ़ के आरोप में भारतीय कामगार गिरफ्तार

Saturday, Jan 26, 2019 - 11:49 AM (IST)

 

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय कामगार को 14 साल की एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और वह सुनवाई का सामना कर रहा है। खलीज टाइम्स की एक खबर के अनुसार अभियोजकों का आरोप है कि 32 वर्षीय एक भारतीय नागरिक ने पिछले साल 20 अक्टूबर को नशे की हालत में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी।

रिपोर्ट में आरोपी का नाम नहीं बताया गया है। आरोपी ने आरोप से इंकार करते हुए कहा कि उसने गलती से छात्रा को छू लिया था। इस मामले में सजा की घोषणा 13 फरवरी को की जाएगी। इससे पहले उस पर बिना परमिट के शराब पीने पर दो हजार दिरहम (38,659 रूपए) का जुर्माना लगाया गया है।

Isha

Advertising