दुबई में भारतीय शिक्षक ने की खुदकुशी

Wednesday, Dec 28, 2016 - 03:35 PM (IST)

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय शिक्षक ने अपने फ्लैट में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। जयपुर के रहने वाले एंटनी बेंजामीन के पास दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री थी और उन्होंने लंदन से डिप्लोमा इन फोनेटिक्स किया था।

वह एक शिक्षण संस्थान में संकाय सदस्य थे और सामाजिक कार्यों से भी जुड़े थे। वह दृष्टि बाधित और दिव्यांग बच्चों को पढ़ाया करते थे।  खलीज टाइम्स के मुताबिक बेंजामीन काम पर जाना बंद करने के कई दिन बाद अपने फ्लैट में मृत मिले।  दुबई पुलिस ने यह नहीं बताया कि उन्होंने कैसे खुदकुशी की या इसके पीछे क्या कारण है। रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि प्रथम दृष्यता लगता है कि उन्होंने 14 दिसंबर को खुदकुशी की। बेनजामीन की एक बेटी है 

Advertising