P&G को मिला पहला भारतीय कप्तान, Shailesh Jejurikar बने CEO, रचा इतिहास

punjabkesari.in Wednesday, Jul 30, 2025 - 02:46 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिकी उपभोक्ता सामान बनाने वाली दिग्गज कंपनी प्रॉक्टर एंड गैम्बल (P&G) ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है। भारतीय मूल के शैलेश जेजुरीकर को कंपनी का नया प्रेसिडेंट और सीईओ नामित किया गया है। 58 वर्षीय जेजुरीकर इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले भारतीय होंगे और वह जॉन मोलर का स्थान लेंगे। उन्हें अक्टूबर में होने वाली शेयरधारकों की वार्षिक बैठक में निदेशक (डायरेक्टर) के रूप में चुनाव के लिए नामांकित किया गया है।

P&G के 187 साल के इतिहास में नया अध्याय

कंपनी की ओर से बताया गया है कि शैलेश जेजुरीकर P&G के 187 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में पहले भारतीय हैं जो कंपनी का नेतृत्व करेंगे। इस घोषणा के बाद जेजुरीकर ने कहा कि, "मुझे P&G के सीईओ के रूप में सेवा देने का सम्मान मिला है। P&G के लोग, हमारी संचालन प्रणाली, नवाचार क्षमता और हमारे ब्रांड वास्तव में मूल्य सृजन और सतत विकास के प्रति हमारे आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं।"

यह भी पढ़ें: महिला टीचर ने छात्र को किया वीडियो कॉल, कपड़े उतारे और कर डाली गंदी हरकत, फिर लड़के ने...

शानदार करियर और विविध अनुभव

कंपनी ने बताया कि जेजुरीकर का P&G में 36 वर्षों का शानदार करियर रहा है। वे पिछले 12 वर्षों से कंपनी की नेतृत्व टीम का हिस्सा हैं। वर्तमान में वे कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में कार्यरत हैं और भारत, पश्चिम एशिया, लैटिन अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया, पूर्वी यूरोप और अफ्रीका जैसे महत्वपूर्ण बाजारों के लाभ-हानि प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालते हैं। इसके साथ ही वे बाजार संचालन, वैश्विक व्यावसायिक सेवाएं, विनिर्माण, वितरण, सूचना प्रौद्योगिकी और नए व्यापार विकास की देखरेख भी करते हैं।

यह भी पढ़ें: Old is Gold: 70 साल पुराना गाना 'तड़पाओगे तड़पा लो...' जानें कैसे बना आज के युवाओं की रील्स का बादशाह, क्यों हो रहा Viral

आईआईएम लखनऊ से MBA, भाई भी बड़े पद पर

शैलेश जेजुरीकर ने लखनऊ के भारतीय प्रबंधन संस्थान से एमबीए की उपाधि प्राप्त की है जो उनकी मजबूत शैक्षिक पृष्ठभूमि को दर्शाता है। दिलचस्प बात यह भी है कि उनके भाई राजेश जेजुरीकर भी देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा में सीईओ के पद पर तैनात हैं। यह भारतीय प्रतिभा के वैश्विक नेतृत्व में बढ़ते दबदबे को दर्शाता है।

शैलेश जेजुरीकर की यह नियुक्ति न केवल भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है बल्कि वैश्विक कॉर्पोरेट जगत में भारतीय पेशेवरों की बढ़ती साख को भी उजागर करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi