अमरीका: रेस्तरां में प्याज को लेकर भारतीय ने किया विवाद

Thursday, Jun 15, 2017 - 01:43 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी मुताबिक, शख्स भारतीय रेस्तरां में खाना खाने गया था और उसके खाने में प्याज पड़ जाने के कारण वह भड़क गया और हिंसा पर उतारू हो गया। इतना ही नहीं शख्स ने रेस्तरां कर्मियों को गोली मारने की धमकी दे डाली।

पुलिस ने ओकलैंड के ऑल इंडिया रेस्टोरेंट में विवाद के बाद राज शर्मा(43)नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह विवाद उसके आर्डर में प्याज पड़ जाने के बाद शुरू हुआ।  
रेस्तरां मालिक रविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि राज शर्मा उस दिन तो वहां से चला गया लेकिन वे अगले दिन नशे की हालत में फिर रेस्तरां में आया और रेस्तरां मालिक और स्टाफ को खूब भला-बुरा कहने लगा जिसके बाद विवाद बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया। वह नशे में इतना चूर था कि पुलिस अधिकारियों को उसे पेट्रोल कार में बैठाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

Advertising