भारतवंशी बना ब्रिटेन में सबसे कम उम्र का डाक्टर

Thursday, Jul 20, 2017 - 01:00 PM (IST)

लंदनः भारतीय मूल के डॉक्टर अर्पण दोषी उत्तर-पूर्वी इंग्लैंड के यॉर्क टीचिंग हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस शुरू करेंगे। यह प्रैक्टिस दो साल तक चलेगी। माना जा रहा है कि वे ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के डॉक्टर हैं।शेफील्ड यूनिवर्सिटी से अर्पण ने सोमवार को 21 साल और 335 दिन की उम्र में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। इससे पहले रसेल फेहिल सबसे कम उम्र के डॉक्टर के रूप में मशहूर थे। लेकिन, अर्पण ने उनसे 17 दिन कम उम्र में डिग्री ली है।

अर्पण कहते हैं कि मैं हमेशा से डॉक्टर बनना चाहता था।  पढ़ाई के दौरान उम्र को लेकर उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई। मानव शरीर आखिर कैसे काम करता है, इसे बारे में मैं बचपन में अक्सर सोचता था। डॉक्टर बनकर दूसरों की मदद करने की भी सोच थी।साल 2009 में अर्पण भारत से फ्रांस चले गए, जहां उनके पिता को परमाणु परियोजना में नौकरी मिली। वहां उन्होंने स्थानीय विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया। 16 साल की उम्र में उन्होंने अंतर्रष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा पास की। यह परीक्षा फ्रांस में ही ली गई थी।  

Advertising