कनाडा में एक अरब डालर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां: ट्रूडो

Wednesday, Feb 21, 2018 - 11:25 AM (IST)

मुंबईः  कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने  कहा कि भारतीय कंपनियों ने उनके देश में एक अरब डॉलर मूल्य के निवेश की प्रतिबद्धता जतायी है जिससे पांच हजार से अधिक नयी नौकरियां मिलेंगी। ट्रूडो ने यहां टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, मङ्क्षहद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद मङ्क्षहद्रा, इन्फोसिस के सलिल पारेख व पेलोंजी मिस्त्री ग्रुप के साइरस​ मिस्त्री सहित प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की।

ट्रूडो ने प्रमुख ​महिला उद्यमियों के साथ भी लगभग डेढ घंटे तक चर्चा की जिसमें आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की प्रमुख चंदा कोचर व पिरामल ग्रुप की स्वामि पिरामल व अन्य महिला उद्योगपति शामिल हुईं। ट्रूडो ने कनाडा भारत व्यापार मंच में कहा, ‘आज सुबह व इससे पहले हुई बैठकों के बाद हम आज कनाडा में 5000 से अधिक नये रोजगार सृजित होने तथा कनाडा में एक अरब डालर भारतीय निवेश की घोषणा कर सकते हैं।’  उन्होंने भारतीय उद्योग​पतियों के साथ अपने संवाद की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में कनाडाई निवेश पर भी चर्चा हुई। ट्रूडो इस समय लगभग एक सप्ताह की भारत यात्रा पर हैं।  
 

Advertising