भारतीय रसोइयों को एक लाख यूरो के पुरस्कार की प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया

Friday, Mar 03, 2017 - 11:51 AM (IST)

लंदन: भारत और दुनिया भर के खानपान पेशेवरों और संस्थानों को एक लाख यूरो के पुरस्कार को लेकर उम्मीदवारों को नामित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

बास्क क्यूलिनरी वर्ल्ड प्राइज-2017’ खानपान विज्ञान और भोजन के प्रति अपने प्रेम के जरिए समाज सुधार में योगदान देने के लिए दिया जाता है। अब यह पुरस्कार अपने दूसरे साल में पहुंच गया है। ‘बास्क क्यूलिनरी सेंटर’ (बीसीसी)के प्रमुख जोक्स मैरी एजेगा ने कहा,‘‘हम इस साल एशिया से अधिक नामांकन आने को लेकर आशावान हैं। भारत में बड़े रसोइयों की कई मिसालें मिलती हैं और हम भारतीय खानपान समुदाय से हर किसी को आमंत्रित करते हैं।’’ बता दें कि पिछले साल भारतीय-कनाडाई प्रमुख जोशना महाराज को इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। 

Advertising