वीजा फ्रॉड मामले में भारतीय CEO गिरफ्तार

Saturday, Sep 01, 2018 - 06:21 PM (IST)

न्यूयॉर्कः अमरीका में फर्जी दस्तावेजों की मदद से 200 विदेशी नागरिकों को एच1बी के साथ अन्य वीजा दिलाने के आरोप में 'डाइवेंसी' और 'अजाइमेट्री' नामक दो कंपनियों के भारतीय सीईओ प्रद्युमन कुमार समल को  गिरफ्तार किया गया है। समल पर बीते अप्रैल में इससे जुड़ा आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही वह देश से फरार थे। पिछले हफ्ते एक अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट से उतरने के बाद सिएटल एयरपोर्ट पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

मूल कंपनी कॉरपोरेट क्लाइंट को आइटी पेशेवर जैसे साफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर आदि मुहैया कराती थी। उन्हें नौकरी दिलाए बगैर वीजा के बदले विदेशी कर्मचारियों से रुपए वसूलने के लिए आरोपित किया गया है। वीजा फ्रॉड मामले में दोषी साबित होने पर उन्हें 10 साल कैद और अढ़ाई लाख डॉलर का जुर्माना भी हो सकता है।

Tanuja

Advertising