भारतीय-कनाडाई सांसद ने किया यौन उत्पीडऩ के आरोपों से इंकार

Thursday, Aug 31, 2017 - 02:02 AM (IST)

टोरंटो(अनस): भारतीय-कनाडाई सांसद दर्शन कांग ने उन पर लगे यौन उत्पीडऩ के आरोपों से इंकार कर दिया है। भारतीय मूल के कनाडाई सांसद और जस्टिन ट्रूडो की रूलिंग लिबरल पार्टी के सदस्य पर एक कर्मचारी ने यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। दर्शन कांग 2015 में पहली बार फैडरल चुनावों में जीतकर आए थे। वह अलबर्टा में कैलगरी स्काईव्यू का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

जिस महिला कर्मचारी ने उन पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया है वह उनके कैलगरी स्थित ऑफिस में काम करती थी। महिला कर्मचारी ने जून में शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं कांग ने मंगलवार को एक बयान जारी कर खुद को बेकसूर बताया। उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई को हर हाल में जीतेंगे क्योंकि यह उनकी इज्जत का सवाल है। 

Advertising