कनाडाः भारतीय छात्रा पर चाकू से हमला, विदेश मंत्री ने चिंता जाहिर कीं

Friday, Jan 24, 2020 - 06:29 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः कनाडा के टोरंटो में एक भारतीय छात्रा राचेल अल्‍बर्ट पर चाकू से हमला किया गया है। गंभीर हालात के बाद छात्रा को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया है और घटना पर दुख जताया है। साथ ही विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को छात्रा के परिवार को वीजा दिलाने में मदद करने को कहा है। 

 

 

मीडिया के सूत्रों के अनुसार, टोंरटो में गुरुवार को भारतीय छात्रा पर चाकू से हमला किया गया। रचेल तमिलनाडु की रहने वाली है। छात्रा सनीब्रुक स्वास्थ्य विज्ञान केंद्र की देखभाल इकाई में भर्ती है। बताया गया है कि यॉर्क विश्वविद्यालय में मास्टर की छात्रा राचेल अल्बर्ट अपने परिसर के पास चल रही थी, जब एक अज्ञात हमलावर ने उसके साथ मारपीट की, उसे धक्का दिया और घसीटा। टोरंटो पुलिस के अनुसार, यह हमला बुधवार सुबह 10 बजे के करीब लिच एवेन्यू और असिनबिओन रोड के पास हुआ। उसके शरीर पर घाव मिले और उसे तुरंत उसी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने के लिए जनता की मदद मांगी है। पुलिस ने लोगों को हमलावर की रूपरेखा बताई है।   

 

Ashish panwar

Advertising