ब्रिटेन में भारतवंशी ने उगाई दुनिया की सबसे लंबी ककड़ी

Saturday, Aug 04, 2018 - 02:49 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन के डर्बी में 75 वर्षीय भारतवंशी सिख ने सबसे बड़ी ककड़ी उगाई है। उन्होंने कहा है कि हर दिन प्रार्थना करने से दुनिया की संभवत: सबसे बड़ी ककड़ी उगाने में मदद मिली। रघबीर सिंह संघेड़ा 1991 में ब्रिटेन आने से पहले भारत में किसान थे। उन्होंने अपने ग्रीनहाऊस में 129 सैंटीमीटर (51 इंच) की ककड़ी उगाई है।

स्थानीय गुरुद्वारे में ग्रंथी और बागवानी के शौकीन संघेड़ा ने कहा है कि ककड़ी का आकार अभी भी बढ़ रहा है। हालांकि, इसकी प्रजाति का अभी पता नहीं चल पाया है। बी.बी.सी. के अनुसार वेल्स में 2011 में 42.13 इंच (107 सैंटीमीटर) की ककड़ी के नाम गिनीज वल्र्ड रिकार्ड है।  
 

Isha

Advertising