भारत के खिलाफ ''फेक न्यूज'' फैलाने पर FB की बड़ी कार्रवाई, सस्‍पेंड किए पाकिस्तान से 453 अकाउंट

Friday, Sep 04, 2020 - 04:12 PM (IST)

इस्लामाबाद: भारत के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने के आरोप में फेसबुक ने पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तकरीबन 453 ऐसे फेसबुक अकाउंट्स रद्द कर दिए गए हैं। फेसबुक ने पाकिस्तान से संचालित 453 फेसबुक अकाउंट्स, 103 फेसबुक पेज, 78 ग्रुप्स और 107 इंस्टाग्राम अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया, जो फेक न्यूज और भारत विरोधी प्रचार करते थे। इन अकाउंट्स से भारत की छवि खराब करने के लिए प्रोपेगंडा चलाया जा रहा था।

रिपोर्ट से हुई इस बात की पुष्टि
स्टेनफोर्ड इंटरनेट ऑब्जरवेट्री (एसआईओ) की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने एक ट्वीट में इस रिपोर्ट को शेयर किया है। ट्वीट में कहा गया- पाकिस्तान से भारत की छवि खराब करने के लिए प्रोपेगंडा चलाया जा रहा है। गलत जानकारी और खबरें चलाई जा रही हैं। फेसबुक ने भी पाकिस्तान से हो रही इन हरकतों पर सख्त रुख अपनाया। वहां के कई अकाउंट और ग्रुप्स के साथ पेज भी हटा दिए गए हैं।

भारत विरोधी नेटवर्क काम कर रहा है पाकिस्तान
रिपोर्ट में साफ तौर कहा गया है कि किस तरह पाकिस्तान भारत विरोधी नेटवर्क काम कर रहा है। भारत सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सेना और सरकार का विरोध करने वाले लोगों को भी निशाना बनाया जाता है। 

Anil dev

Advertising