भारत-चीन के बीच अगले महीने होगी 21वें दौर की सीमा वार्ता

punjabkesari.in Saturday, Oct 27, 2018 - 05:42 PM (IST)

बीजिंगः भारत और चीन के बीच अगले महीने 21वें दौर की सीमा वार्ता होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के स्टेट काउंसलर व विदेश मंत्री वांग यी चीन में होने वाली इस वार्ता का नेतृत्व करेंगे। सुविज्ञ सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।  डोभाल और वांग को 23 से 25 नवंबर के बीच होने वाली सीमा वार्ता के लिये विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

इसी साल हुए फेरबदल में स्टेट काउंसलर यांग जेइची की जगह लेने वाले वांग के लिये वार्ता का यह पहला दौर होगा। सूत्रों ने बताया कि वार्ता के लिये तारीखों को अंतिम रूप दिया जा चुका है लेकिन जगह अभी तय नहीं है। इस वार्ता के राजधानी बीजिंग से बाहर होने की उम्मीद है।

दोनों देशों द्वारा विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत को विशेष महत्व दिया जाता है क्योंकि इसमें द्विपक्षीय संबंधों के सभी विषयों को शामिल किया जाता है इसके अलावा सीमा विवाद को हल करने के लिये भी प्रयास किये जाते हैं। भारत-चीन सीमा विवाद में 3,488 किलोमीटर की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) शामिल है। चीन अरूणाचल प्रदेश को भी दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है।            
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News