आतंकी हमलों के चलते कनाडा में बढ़ाई गई सुरक्षा

Wednesday, Dec 21, 2016 - 10:53 AM (IST)

मांट्रियल:बर्लिन में हुए एक हमले में 12 लोगों के मारे जाने के बाद कनाडा के 2 सबसे लोकप्रिय शहर मांट्रियल और टोरंटो के क्रिसमस बाजारों में बैरिकेड लगा दिए गए हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के एक प्रवक्ता राल्फ गुदाले ने कल बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर खतरे की स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।लोग आमतौर पर क्रिसमस की खरीदारी करने निकल रहे हैं।देश के सबसे बड़े क्रिसमस बाजारों में एक शहर में प्लेस देस आत्र्स के प्रवेश द्वार पर सीमेंट का बड़े-बड़े ब्लॉक रखे गए है जबकि आगंतुकों के बैगों की तलाशी ली जा रही है।मीडिया की खबर के मुताबिक इसी तरह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था टोरंटो के एक अन्य लोकप्रिय क्रिसमस बाजार में की गई है।इससे पहले इस्लामिक स्टेट समूह ने बर्लिन में ट्रक हमला करने की जिम्मेदारी ली है।  

Advertising