मिस्र में और तीन महीने के लिए बढ़ाया गया आपातकाल

Monday, Jun 25, 2018 - 01:49 AM (IST)

काहिरा: मिस्र में लागू आपातकाल को तीन और महीने के लिए बढा दिया गया है। राष्ट्रपति अब्देल - फत्ताह अल - सिसी का निर्णय आधिकारिक राजपत्र में रविवार को प्रकाशित हुआ। 

इसे सात दिन के भीतर संसद में पास किया जाएगा और यह 14 जून से प्रभावी होगा। मिस्र में पिछले साल अप्रैल में दो कॉप्टिक चर्चों में इस्लामिक स्टेट से संबंद्ध एक संस्था द्वारा किए गए बम विस्फोट में कम से कम 44 लोगों की हत्या हुई थी जिसके बाद आपातकाल लगाया गया था।      

Punjab Kesari

Advertising