जेल में सऊदी अरबी के राजकुमार को मिली ये सजा

Wednesday, Nov 02, 2016 - 04:06 PM (IST)

सऊदी अरब:  सऊदी अरब के एक राजकुमार पर कोर्ट के आदेश के बाद जेद्दा जेल में कोड़े लगाए गए। एक सऊदी न्‍यूज पेपर ने बुधवार को यह खबर दी। इसमें यह नहीं बताया गया कि राजकुमार को किस अपराध के चलते यह सजा दी गई। लेकिन कहा गया है कि दोषी राजकुमार को कैद की सजा भी सुनाई गई है। राजकुमार को मैडीकल जांच के बाद सोमवार को एक पुलिसकर्मी ने कोड़े लगाए।

बता दें कि लगभग 15 दिन पहले ही एक अन्‍य राजकुमार को हत्‍या के आरोप में मौत की सजा दी गई थी। सऊदी अरब में वहाबी सुन्‍नी मुस्लिम नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है। यहां पर कानून कायदों पर मौलवियों का दबदबा है। 19 अक्तूबर को एक सऊदी राजकुमार को रियाद में मौत की सजा दी गई थी। राजकुमार तुर्की बिन सउद अल कबीर को एक सऊदी व्‍यक्ति को मारने का दोषी पाया गया था।

सऊदी अरब के मीडिया के अनुसार 1970 के बाद पहली बार किसी राजकुमार को मौत की सजा दी गई। सऊदी अरब के सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को समानता के प्रतीक के रूप में बताया था। मारे गए व्यक्ति के अंकल अब्दुल रहमान अल-फलाज ने अरब न्यूज ने कहा कि ये फैसला देश की “निष्पक्ष न्याय प्रणाली” का प्रमाण है।

Advertising