बचने के लिए झील में कूदा, बना मगरमच्छ का निवाला!

Thursday, Dec 10, 2015 - 06:21 PM (IST)

फ्लोरिडा:अमेरिका के फ्लोरिडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पुलिस के हाथों पकड़े जाने के डर से एक सेंधमार झील में कूद गया। जिसमें वह पुलिस से तो बच गया लेकिन मगरमच्छ ने उसे अपना निवाला बना लिया। सेंधमार का शव विक्षिप्त अवस्था में अगले दिन पुलिस ने बरामद कर दिया। दरअसल 22 साल के सेंधवार मैथ्यू रिगिन्स पुलिस से बचने के लिए ब्रेवार्ड कॉउंटी की एक झील में कूद गया। ये मामला 23 नवंबर का है। बाद में उसी झील से उसका शव बरामद किया गया, जिसके पैरों का निचला हिस्सा गायब था, तथा एक हाथ भी नही था। 
 
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मैथ्यू के शरीर का हिस्सा झील में रहने वाले 11 फुट लंबे मगरमच्छ का भोजन बन चुका है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वो छिपा तो सही तरीके से था, पर छिपने की जगह गलत थी। ब्रेवार्ड कॉउंटी के अधिकारियों ने बताया कि दो चोरों का पुलिस पीछा कर रही थी। जिसको पकडऩे के लिए के-9 यूनिट की भी मदद ली गई। पर वो रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। एक युवक को पकड़ लिया गया,लेकिन दूसरा आरोपी मिल नहीं रहा था । पुलिस के काफी प्रयास के बाद दूसरा आरोपी मिल तो गया लेकिन वह खुद मौत के मुंह में जा चुका था।
Advertising