इराक में अक्तूबर में मारे गए 700 से ज्यादा लोग : संयुक्त राष्ट्र

Monday, Nov 02, 2015 - 12:11 PM (IST)

बगदाद: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गत अक्तूबर में इराक में हिंसा में 714 लोग मारे गए। यह संख्या सितंबर में मारे गए लोगों की संख्या (537) से कहीं ज्यादा है। यूनाइटेड नेशन्स असिस्टेंस मिशन फॉर इराक ने एक बयान में कहा कि अक्तूबर में मारे गए लोगों में से 559 लोग नागरिक थे, जिनमें नागरिक पुलिस के भी लोग थे।

155 लोग इराकी सुरक्षाबलों के सदस्य थे। ये लोग कुर्दिश पेशमरगा, गृह मंत्रालय स्वैट बलों और इराकी सेना के साथ मिलकर लड़ रहे मिलिशिया में शामिल थे। इन आंकड़ों में अनबार प्रांत में मारे गए लोगों की संख्या शामिल नहीं है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि वह ये आंकड़े जुटा नहीं पाया। बयान में कहा गया कि अक्तूबर में घायल हुए नागरिकों की संख्या 1,067 थी।

Advertising